Friday, October 10, 2008

बचपन

ना नजर वो रही, ना नजारे रहे ।
ना बचपन के दिन वो हमारे रहे ॥
ना तो तितलियाँ हमें छेड़ती हैं अब,
ना हम फूलों जैसे प्यारे रहे ॥ ना नजर ................................
जब दिल-ओ-जुबा दोनों से सच्चा था मैं।
जब एक छोटा सा बच्चा था मैं॥
माँ लोरी सुना के सुलाती थी जब।
मेरे ख्वाब में परियां आती थी जब॥
बड़े हुए हम तो सब कुछ खो गया,
अब ना मेरे यार चाँद -तारे रहे॥ ना नजर...........................
ऐसी जवानी की हमको थी चाहत कहाँ।
ना हो एक पल की भी फुर्सत जहाँ॥
हमें दूर अपनों से आना पड़ा।
अपना आशियाँ भी भुलाना पड़ा॥
हंसी तो जमाने से आई नहीं,
अब आंसू भी उतने न खारे रहे॥ ना नजर...........
हम पैरो में अपने खड़े हो गए।
लोग कहने लगे ki बड़े हो गए॥
अपना अच्छा बुरा सब समझने लगे।
हर मुसीबत से खुद ही निबटने लगे॥
ना तो ऊँगली अब थमाती है माँ ,
ना हम ऊँगली के सहारे रहे॥ ना नजर..................

9 comments:

  1. hi vikas
    feel better with yr bachpan and wanna more about bachpan ....... bcoz attach every one if possible.....
    thanks

    ReplyDelete
  2. very nice poem, keep up the good work :) !

    ReplyDelete
  3. dear vikas,
    your poem is very sweet like me. I am looking for more poem in future.
    -someone yours.

    ReplyDelete
  4. hi Vicky,
    this poem is one of the best poem, i have read in my life. keep up rising. all the best.

    your fan.....
    RAANI

    ReplyDelete
  5. hi vikas ji
    bahut hi pyari kavita hai "BACHPAN"
    sach khu to alfaz hi nhi mil rhe...
    it express the lovable feeling of childhood...
    हम पैरो में अपने खड़े हो गए।
    लोग कहने लगे ki बड़े हो गए॥
    अपना अच्छा बुरा सब समझने लगे।
    हर मुसीबत से खुद ही निबटने लगे॥
    ना तो ऊँगली अब थमाती है माँ ,
    ना हम ऊँगली के सहारे रहे॥ ना नजर.............
    so nice realy

    ReplyDelete
  6. कविता दिल को छू गई। बहुत अच्छा लिखते हैं आप। आपका बौद्धिक स्तर आम आदमी से बहुत ऊपर है। आपका शब्दचयन, विचारों को व्यक्त करने का तरीका लाजवाब है। निकट भविष्य में आप पूरे भारत में हिंदी के एक बड़े कवि के रूप में जाने जाएंगे।
    बहुत-बहुत बधाई!

    विजय सोलंकी

    ReplyDelete
  7. wow...........aap to sach me bahut achi kavita likhte hai....bilcul KUMAR VISHAWASH g ki tarah...

    i hope aap bahut bade kavi ban jaye...or puri duniya me famous ho jaye

    ReplyDelete
  8. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  9. कुमार विश्वास आपको छू भी नहीं सकते । you are best my jaan .����

    ReplyDelete